PATRIKA24x7

पंचायत पीपरछेड़ी,धमतरी में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन में लगातार 148 वें सप्ताह में ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी,धमतरी में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी के गौरव पथ के आसपास कचरे से भरी बदबूदार नालियों की एवं आसपास उगे कंटीली झाड़ियों तथा खरपतवार की साफ सफाई की गई। इसके अलावा ग्राम पीपरछेड़ी के अन्य नालियों की भी साफ सफाई कर ग्राम पीपरछेड़ी वासियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।

इस अभियान में ग्राम पीपरछेड़ी की सरपंच आशनी साहू भी मौजूद थीं उन्होंने ग्रामीणों से निवेदन किया हुए इस स्वच्छता को बनाए रखें, नालियों को साफ सुथरा रखें, नालियों में किसी प्रकार का कचरा न डालें।समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल ने कहा कि अपने जीवन काल में स्वच्छता को सभी लोगों को अपनाना चाहिए क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल।

ग्राम पीपरछेड़ी प्रभारी गौसेवक दिनेश देशमुख ने कहा कि समिति स्वयं स्वच्छता का पालन कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें।

इस जागरूकता अभियान में ग्राम पीपरछेड़ी प्रभारी गौसेवक दिनेश देशमुख,लालजी देशमुख, रामनाथ देशमुख,ईश्वर हरदेल, तोमेश देशमुख,छन्नू देशमुख, नारायण यादव, पुरण साहू, नेमेस साहू,टीकम साहू,नेमेश्वर साहू(पंच)आशनी साहू (सरपंच) शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!