PATRIKA24x7

नगर पंचायत गुण्डरदेही में सुशासन दिवस के अवसर पर ‘प्रशासन गांव की ओर’ जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शिविर में नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आज नगर पंचायत गुंडरदेही में ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर “प्रशासन गांव की ओर 2025” के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ​शिविर में उपस्थित नागरिकों के समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के अलावा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित भी किया गया।

नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक राजेंद्र राय एवं वीरेंद्र साहू एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने की।

​इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “अटल जी का संपूर्ण जीवन ही हमारे लिए सुशासन की प्रेरणा है। हमारी सरकार और प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाना है।

आज का यह शिविर इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।” उल्लेखनीय है कि शिविर में नागरिकों के समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 121 आवेदनों का पंजीयन किया गया। इसके साथ ही ​​शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 65 हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। ​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!