PATRIKA24x7

सरपंच संघ बालोद ,, 8 जनवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर एसडीम को ज्ञापन सोपेगे।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद ,,जनपद पंचायत अंतर्गत सरपंच संघ के द्वारा आज दिनांक 3 जनवरी को झलमला ग्राम पंचायत सभा कक्ष बैठक संपन्न हुआ जिसमें सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्देश पर सभी पदाधिकारी एवं सरपंच संघ एक राय होकर 8 जनवरी को ग्राम पंचायत के मूलभूत एवं पंचायत के अन्य कार्यों के लिए राशि मांग को लेकर शासन प्रशासन को ध्यान आकर्षण करवाएंगे

जाने कौन-कौन सी मांग को लेकर सरपंच संग धरना प्रदर्शन करेंगे,,,

1,,15 वें वित्त की राशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने।

2,, सरपंचों के मानदेय की राशि प्रदान करने।

,3,स्वच्छ भारत मिशन की राशि जमा करने।

4,,मनरेगा कार्यो की मटेरियल की राशि अति शीघ्र भुगतान करने।

5,,सांसद एवं विधायक निधि से कराए गए निर्माण कार्य की दूसरा किस्त की राशि अति शीघ्र भुगतान करने।

6,,खनिज न्यास निधि की राशि बालोद जनपद के सभी ग्राम पंचायत को प्रदान किया जाए।

इन सभी मांगों को लेकर बालोंद जनपद पंचायत के सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्णा राम साहू उपाध्य धर्मेंद्र रामटेक ,उपाध्यक्ष , मंजूलता साहू , संरक्षक लताकोराम ,कृष्ण वर्मा ,सचिव दिलीप डहरे ,मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, पेमीन साहू ,नीलम कोठारी , एवं बड़ी संख्या में बालोद जनपद के सरपंच संघ इस बैठक में निर्णय लिया गया है।

उक्त जानकारी सरपंच संघ के अध्यक्ष कृष्णा राम साहू ने दिया,सरपंच के साथ वार्ड के सभी पंचों को इस धरना प्रदर्शन एवं रैली में शामिल होने का अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!