PATRIKA24x7

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झाफल और बिचारपुर में श्रीरामचरित मानस पाठ का किया श्रवण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*श्रीरामचरित मानस पाठ से आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का हुआ संचार : डिप्टी सीएम अरुण साव*

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी क्षेत्र के ग्राम झाफल के गंगानगर जूनापारा और सिद्ध बाबा मंदिर बिचारपुर में आयोजित पावन श्रीरामचरित मानस पाठ का श्रवण किया। इस दौरान साव ने कहा कि, प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और सत्य के मार्ग का संदेश मानस के प्रत्येक चौपाई में जीवन को दिशा देने वाला है।

साव ने कहा कि, इस आध्यात्मिक वातावरण में मन को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत सुदृढ़ होती है और नई पीढ़ी को जीवन मूल्यों की प्रेरणा मिलती है।

….. …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!