PATRIKA24x7

नाबालिग बालिका हत्या के मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

संस्थापक परस साहू

गोलू मरकाम नारायणपुर की खास रिपोर्ट।

आरोपी ने पीड़िता से पूर्व परिचय का लाभ उठाते हुए पीड़िता के साथ बलात्कार कर उसकी जघन्य हत्या की।

पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने हेतु मामले की जांच पेशेवर एवं वैज्ञानिक पद्धति से की जाएगी।

■ थाना सोनपुर, जिला नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरछाकुरुई के बालिका राधा (नाम परिवरतित) दिनांक 31 दिसम्बर से लापता थी।
जिसका शव ग्रामीणों द्वारा दिनांक 04 जनवरी को कोसरा खेत में देखा गया।

■बालिका की शव मिलने के उपरांत ग्रामीणों द्वारा तत्काल थाना सोनपुर में सूचना दी गई।

■ सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण हेतु एफएसएल टीम को बुलाया गया है 1 मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

■ बालिका हत्या प्रकरण के आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है एवं विवेचना जारी है।

■ आरोपी की पहचान ग्राम गुनेर निवासी संजू कुमेटी के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता से पूर्व परिचय का लाभ उठाते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

■आरोपी ने अपराध को अंजाम देने हेतु धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) का उपयोग किया l आरोपी से पूछताछ जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

■प्रकरण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। विवेचना पूर्ण होने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, प्रकरण से संबंधित अन्य प्रामाणिक जानकारी समयानुसार साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!