PATRIKA24x7

धान खरीदी केंद्रों में उमड़ रही किसानों की खुशी, युवा किसान बहादुर सिंह ने बेहतर व्यवस्था के लिए जताया शासन-प्रशासन का आभार

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसान हितैषी नीतियों और सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिख रहा है। बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अड़जाल के युवा किसान बहादुर सिंह मंडावी ने आज धान खरीदी केंद्र गुजरा में अपनी उपज विक्रय कर शासन की व्यवस्थाओं के प्रति खुशी जाहिर किया है। धान उपार्जन केन्द्र गुजरा में अपना धान बेचने पहुंचे बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के लिए स्वच्छ पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम है। धान की तौलाई प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता से कार्य में कोई रुकावट नहीं आ रही है। धान खरीदी केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के साथ संवेदनशीलता से कार्य कर रहे हैं और हर कदम पर सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र गुजरा में अतिरिक्त स्थान की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लगातार हो रहे धान के संग्रहण तथा धान खरीदी के कार्य में सुविधा हुई है। युवा किसान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना और किसान सम्मान निधि के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आया है। इन योजनाओं से मिलने वाली राशि का उपयोग किसान अपनी खेती को उन्नत बनाने और परिवार की खुशहाली के लिए कर रहे हैं।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की उन्नति हुई है। शासन की योजनाओं से मिली आर्थिक मजबूती ने हमें खेती को और बेहतर बनाने का हौसला दिया है। उसने धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था और समय पर भुगतान की प्रक्रिया के लिए शासन-प्रशासन का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान बहादुर सिंह मंडावी ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी दूरगामी नीतियों के कारण आज का युवा किसान खेती को एक लाभप्रद व्यवसाय के रूप में देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!