गुण्डरदेही।
ब्लॉक मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर गुण्डरदेही धमतरी मुख्य मार्ग पर ग्राम रजोली के पास ट्रैक्टर और माजदा वाहन में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि रुई से भरा माजदा वाहन सड़क पर पलट गया। हालांकि घटना में ट्रैक्टर और माजदा वाहन के ड्राइवर सुरक्षित हैं परंतु घटना के पश्चात करीब आधे घंटे तक मार्ग में आवागमन प्रभावित रहा।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक रुई से भरा माजदा वाहन धमतरी से गुण्डरदेही होते हुए नागपुर जाने रहा था, वहीं धमतरी मार्ग से ही माजदा वाहन के आगे एक ट्रैक्टर वाहन जा रहा है, जहां ग्राम रजोली से निकलते ही एक दोपहिया वाहन की लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर चालक ने उनकी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया इसी बीच पीछे से रही माजदा वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया, और सड़क पर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त घटना में माजदा वाहन के ड्राइवर को मामूली छोटी आई है, वहीं घटना के बाद लापरवाह मोटरसाइकिल चालक फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल चालक ने शराब का सेवन सड़क पर मनमानी तरीके से वहां चला रहे थे। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक रनचिराई पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

