लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
2025 एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय गाय (गौ माता) के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। जिसके अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार , राजहरा, जिला बालोद के 64 बच्चों को गौ विज्ञान परीक्षा 2025 हेतु शाला के अध्यक्ष रमेश गुजर के द्वारा बच्चों को पुस्तिका का वितरण किया गया।
गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी टुमन सिन्हा ने बताया कि गौ विज्ञान परीक्षा 2025 छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा 2025 एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय गाय (गौ माता) के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। यह परीक्षा विद्यार्थियों एवं युवाओं को भारतीय परंपराओं से जोड़ने और गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक करने का माध्यम है।
यह परीक्षा तीन समूहों में आयोजित की जाएगी
ग्रुप A कक्षा 6 से 8 तक के 24 विद्यार्थी
ग्रुप B कक्षा 9 से 12 तक के 40 विद्यार्थी
कुल 64 विद्यार्थी इस गौ विज्ञान परीक्षा में सम्मिलित होंगे। गौ विज्ञान परीक्षा का प्रथम परीक्षा दिनांक 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा।

