PATRIKA24x7

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र घोटिया, पटेली, कुआगोंदी एवं सुरडोंगर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

धान खरीदी के कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने तथा रकबा समर्पण कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के दिए निर्देश।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम घोटिया, पटेली, कुआगोंदी एवं सुरडोंगर धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी के कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा रकबा समर्पण के कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

मिश्रा ने धान खरीदी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में गणना योग्य स्टेक बनाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन कर धान खरीदी केन्द्रों के अंतर्गत शामिल गांव के औसत पैदावार, मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी के कुल लक्ष्य, अब तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा, रकबा सत्यापन आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान का भी अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान की नमी की भी जांच कराया।

इस मौके पर मिश्रा ने किसानों से खरीदे गए धान का तौल कराकर प्रत्येक बोरों में धान की निर्धारित मात्रा की जांच की। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री हेतु धान खरीदी केन्द्र लाने की समझाईश दी। मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी की निर्धारित तिथि 31 जनवरी तक शत प्रतिशत कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर वास्तविक धान की समुचित खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को किसी भी स्थिति में कोचियों, व्यापारियों से धान की अवैध खरीदी नही करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!