गुण्डरदेही।
बालोद। बालोद विकासखंड के सरपंचों उप सरपंचों व पंचों ने 15वें वित्त की राशि देने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बालोद ब्लाक सरपंच संघ ने गुरुवार को नया बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाल कर तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपना चाह रहे थे।
लेकिन एडीएम मौके पर नहीं मिलने से सरंपच संघ के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसील कार्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सरपंच संघ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को ही सौंपना चाह रहे थे।वही एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने सरपंच संघ के ज्ञापन को लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन सरपंच संघ ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने के लिए मना कर दिए और धरने पर बैठ गए।बालोद ब्लाक सरपंच के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने एसडीएम से मोबाइल पर बात की।
एसडीएम द्वारा उक्त ज्ञापन कापी को मुख्यमंत्री के सचिव को भेजने का आश्वासन देने पर सरपंच संघ के सदस्यों ने धरना समाप्त कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।बता दे कि बालोद जनपद पंचायत अंतर्गत सरपंच संघ के द्वारा विगत दिनों झलमला ग्राम पंचायत सभा कक्ष बैठक संपन्न हुआ जिसमें सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्देश पर सभी पदाधिकारी एवं सरपंच संघ एक राय होकर 8 जनवरी को ग्राम पंचायत के मूलभूत एवं पंचायत के अन्य कार्यों के लिए राशि की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने प्रशासन को आवेदन सौंपा था।जिसके तहत सरपंच संघ ने धरना प्रदर्शन किया गया।
10 सूत्रीय मांगे
ब्लाक सरपंच संघ की 10 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से 15 वें वित्त की राशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने ,सरपंचों के मानदेय की राशि प्रदान करने, स्वच्छ भारत मिशन की राशि जमा करने ,मनरेगा कार्यो की मटेरियल की राशि अति शीघ्र भुगतान करने ,सांसद एवं विधायक निधि से कराए गए निर्माण कार्य की दूसरा किस्त की राशि अति शीघ्र भुगतान करने ,खनिज न्यास निधि की राशि बालोद जनपद के सभी ग्राम पंचायत को प्रदान किया करने सहित अन्य मांगे शामिल है। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बालोंद ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्णा राम साहू उपाध्य धर्मेंद्र रामटेक ,उपाध्यक्ष , मंजूलता साहू , संरक्षक लताकोराम ,कृष्ण वर्मा ,सचिव दिलीप डहरे ,मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, पेमीन साहू ,नीलम कोठारी सहित बड़ी संख्या में बालोद ब्लाक के सरपंच ,उप सरपंच व पंच शामिल रहे।

