PATRIKA24x7

अवैध रूप से बिकी हेतु रखे मादक पदार्थ गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय आरोपी आरोपी बैदेही सिंह गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*आरोपी मूलतः गया बिहार का है निवासी।*

*आरोपी को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा से पकड़ा गया गांजा के साथ।*

*आरोपी के कब्जे से 05 किलो 133 ग्राम गांजा तथा मोटर सायकल सुपर स्प्लेडर को किया गया है जप्त।*

*जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 90,130/- रूपये।*

*आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध ।*

*थाना खमतराई पुलिस की कार्यवाही।*

विवरण- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 08.01.2026 को थाना खमतराई पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिकी की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की पतासाजी कर गांजा के साथ पकड़ने निर्देश प्राप्त होने पर थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये मोटर सायकल एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बैदेही सिंह पिता अखिलेश सिंह उम्र 32 साल निवासी सिंगठिया पोस्ट सहिया थाना वजीरगंज जिला गया बिहार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें सफेद प्लास्टिक बोरी की थैला को तलाशी लेने पर थैले में अवैधमादक पदार्थ गांजा 03 पैकेट में रखा होना पाया गया।

जिसे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बरगढ़ उड़िसा से मादक पदार्थ गांजा लेकर आना बताये, जिस पर आरोपी बैदेही कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 133 ग्राम गांजा कीमती 50130/- रूपये तथा घटना में प्रकरण में प्रयुक्त मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर काले रंग का जिसमें नम्बर प्लेट नही है किमती लगभग 40,000 रू कुल जुमला कीमती लगभग 90130/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

*नाम गिरफ्तार आरोपी-बैदेही सिंह पिता अखिलेश सिंह उम्र 32 साल निवासी सिंगठिया पोस्ट सहिया थाना वजीरगंज जिला गया (बिहार)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!