PATRIKA24x7

एसडीएम बालोद द्वारा किया गया गंगोत्री राईस मिल बालोद का निरीक्षण स्टाक एवं खाली बारदानों का कराया भौतिक सत्यापन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नूतन कंवर द्वारा आज जिला मुख्यालय बालोद के गंगोत्री राईस मिल बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस मौके पर तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित कृषि उपज मंडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि मिल संचालक के द्वारा अपनी क्षमता के अनुरूप धान उठाव हेतु रिक्वेस्ट नही डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिलर को 6666 क्विंटल धान के उठाव हेतु रिक्वेस्ट डाला जाना था। परंतु उनके द्वारा सिर्फ 4380 क्विंटल धान का ही रिक्वेस्ट डाला गया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नूतन कंवर ने मिल संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए मौके पर ही 2280 क्विंटल धान के उठाव हेतु रिक्वेस्ट डलाया गया।

कंवर ने भविष्य में ऐसी स्थिति पाए जाने पर राईस मिल के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा राईस मिल में विद्युत कनेक्शन तथा समय पर बिजली बिल अदायगी के संबंध में जांच की गई। इस दौरान सहायक खाद्य अधिकारी संतोष, मंडी निरीक्षक जितेन्द्र जुंगेले, राजस्व निरीक्षक दयालु राम सागर, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता आरके कंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!