Skip to main content

PATRIKA24x7

राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्चतर माध्यमिक कलंगपुर स्वच्छता नशा उन्मूलन वृक्षारोपण की नारो के साथ लोगों को जागृत करने का अभियान चलाया।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्चतर माध्यमिक कलंगपुर के साथ दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिवस में स्वयंसेवकों ने सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी निकालकर विवेकानंद की जयकारा करते हुए स्वच्छता नशा उन्मूलन वृक्षारोपण की नारो के साथ लोगों को जागृत करने का अभियान चलाया जिसमें गांव के मितानिन बहने एवं स्वच्छता समूह समस्त पंचगणो उपस्थिति में शुरुआत हुआ पीटी परेड योग अभ्यास निश्चित समय में हुआ।

प्रयोजना कार्य अंतर्गत श्रम मूलक कार्य में निस्तारी तालाब के पचरी की सफाई एवं कटीली झाड़ियां की सफाई की गई भोजन अवकाश के बाद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर रीति प्रभा दिल्लीवार आयुष मेडिकल ऑफिसर ऋषि चतुर्वेदी फार्यामिस्ट याद साहू ए एन एम नितिन एण्डूज लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे जिसमें लगभग 200 लोगों की निशुल्क जांच की गई।

जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉक्टर लीना साहू ने बौद्धिक परिचर्चा में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य से अवगत कराया साथ ही प्रतिकूल परिस्थिति में जीवन जीने का कला राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला गया जिसका विद्यार्थियों ने आत्म सात करने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी आर एन साहू व्याख्याता के माहेश्वरी व्याख्याता के एल कुर्रे शिक्षक टी मिश्रा व्यावसायिक शिक्षिका दलनायक नीतीश साहू कुसुम साहू मीडिया प्रभारी रौनक साहू द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!