PATRIKA24x7

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गुंडरदेही आगमन की तैयारी तेज; भाजपा की विशेष बैठक में बनी भव्य स्वागत की रणनीति।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

नगर पंचायत गुंडरदेही के विकास को नई गति देने के लिए आगामी 12 जनवरी 2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन होने जा रहा है। इस दौरान वे करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के इस प्रवास को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भाजपा कार्यालय गुंडरदेही में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

*वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बनी रणनीति*
बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, प्रमोद जैन नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यदु उपाध्यक्ष जिला केंद्रीय बैंक दुर्ग , वरिष्ठ भाजपा नेता लेखराम साहू ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, पवन सोनबरसा, और टीनेश्वर बघेल उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने और आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का गुंडरदेही आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम को गरिमामयी बनाने के लिए गुंडरदेही, अर्जुन्दा, ओटेबंध एवं सिकोसा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
*बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*

तैयारी बैठक में मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे (गुंडरदेही), जीतू गुप्ता (अर्जुन्दा), कुलदीप साहू (ओटेबंध), और प्रकाश सिन्हा (सिकोसा) सहित जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, शैल महोबिया, विनोद चंद्राकर, छगन सोनकर, हरीश निषाद, लेखराम साहू, हरीश कटझरे और थान सिंग मंडावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव साझा किए।

विकास कार्यों की मिलेगी सौगात 12 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में नगर पंचायत गुंडरदेही के विभिन्न वार्डों के लिए सीसी रोड निर्माण सहित कई अन्य बुनियादी सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री के कर-कमलों से संपन्न होगा। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्य बिंदु:
* तिथि: 12 जनवरी 2026 को सीएम का आगमन।
* मुख्य एजेंडा: विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण।
* लक्ष्य: कार्यक्रम में भारी जनसैलाब जुटाने की तैयारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!