PATRIKA24x7

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई केसात दिवसीय विशेष शिविर में विद्यार्थियों द्वारा प्रातः प्रभात फेरी पीटी परेड योग परियोजना कार्य के तहत श्रम मूलक कार्य में विभिन्न प्रकार के कार्य किए गए। जैसे मुरम से समतलीकरण ,वार्ड के गलियों की सफाई सार्वजनिक नल के स्थलों की सफाई, नालियों की सफाई , निस्तारी तालाब के महिला घाट, पुरुष घाट की सफाई ,तालाब के कटीली झाड़ियां की सफाई अटल चौक खेल ग्राउंड स्कूल परिसर ,पंचायत परिसर, उचित मूल्य की दुकान ,मुक्तिधाम के पास लगे बोर स्थल की सफाई की गई।

स्वच्छता ,नशा मुक्त समाज ,वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों के जागरूक किया गया बौद्धिक परिचर्चा के डिगेंद्र साहू कवि ,गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख समाज सेवी एवं नाड़ी वैद्य भेड़ी ,तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद, पुष्पेंद्र चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य,संजय शुक्ला ,कोमल कुल्हारे सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर, डॉक्टर लीना साहू संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद मीना उमाशंकर साहू जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 2, तहसील अध्यक्ष साहू समाज उमाशंकर साहू पंकज चौधरी जिला प्रतिनिधि, पुष्पा गोविंद सिंहा सरपंच कलंगपुर ,विकास जैन शाला विकास प्रबंध समिति कलंगपुर ,गोविंद सिंहा पूर्व सरपंच कलंगपुर, *लेख राम साहू अध्यक्ष सरपंच संघ गुंडरदेही* महेंद्र मंडावी उपसरपंच खपरी अश्वनी साहू पूर्व शिक्षक एवं पंच, झग्गर साहू अध्यक्ष परी क्षेत्रीय साहू समाज कलंगपुर के द्वारा बच्चों को संस्कार शिक्षा जीवन शैली तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य मैं युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 मरीज ने लाभ उठाया डॉक्टर सत्येंद्र मारकंडे के मार्गदर्शन में डॉक्टर दिल्लीवार के स्वास्थ्य टीम एव ए एन एम साहू मैडम का विशेष सहयोग रहा ब्लड टेस्ट बीपी शुगर जांच किया गया कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच लेख राम साहू अध्यक्षता झग्गर राम साहू विशेष अतिथि , नेमिन साहू, कमल नारायण साहू, चित्र रेखा साहू , रमौतीन साहू ,महेश्वरी साहू ,लीलाधर सिंहा तुकाराम साहू सचिव खपरी ,पुराणिक साहू पूर्व सरपंच, अश्वनी साहू सेवा निवृत शिक्षक, लक्ष्मी अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

रात्रि में कैंप फायर का आयोजन हुआ तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी ग्रुप लीडर बच्चों ने भाग लिया। रात्रि में भव्य कवि सम्मेलन हुआ जिसमें प्यारेलाल देशमुख ,गीतकार शिवकुमार अंगारे गीतकार, केशव साहू साहित्यकार,डॉक्टर एस एल गंधर्व हास्य कवि,श्रवण सोनी हास्य कवि,योगेश छत्तीसगढ़िया,दिगेंद्र साहू मीडिया कर्मी,विशेष आकर्षण सुहानी साहू राष्ट्रीय गीतकार उपस्थित रहे और देर रात तक दर्शन कविता का रसपान करते रहे तथा सामाजिक दुर्दशा भ्रष्टाचार राष्ट्रीय एकता, नशा उन्मूलन वृक्षारोपण हास्य व्यंग्य कविता की खूब तारीफ हुई।

कार्यक्रम अधिकारी आर एन साहू ने साथ दिवसीय शिविर को सफल बताया सभी ग्रामवासी खपरी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ विद्यालय के प्राचार्य टी एस कोल्हे एवं डीके साहू, वाई के साहू , एस सिंघारे ,यू के साहू, एच के साहू चुरामन साहू के ल कुर्रे ,के महेश्वरी, टी मिश्रा ,जानकी साहू ,अजय साहू त्रिलोक साहू , हलधर साहू ,कमल नारायण साहू, राजेश साहू ,नीतीश ,रौनक साहू, दुजराम साहू का विशेष सहयोग रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का सफल संचालन डॉक्टर आर एन साहू कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!