PATRIKA24x7

ऐतिहासिक पल: गुंडरदेही विधानसभा को मिलेगी 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री का कल भव्य आगमन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत गुंडरदेही में कल विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री कल, 12 जनवरी 2026 को गुंडरदेही पहुँच रहे हैं, जहाँ वे क्षेत्र की जनता को 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न होगा।
*बाजार स्थल में सजेगा मंच, दोपहर 11 बजे होगा कार्यक्रम*

मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम नगर के बाजार स्थल में दोपहर 11:00 बजे से आयोजित किया गया है।जिला प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। आज कलेक्टर , जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम , पीडब्ल्यूडी एसडीओपी और सभी विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों का जायजा लिया।

जहां उन्होंने तय किया कि व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला जाएगा ।साथ ही जिनको जमीन के मालिकाना हक का पट्टा दिया जाएगा उनके द्वारा भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया जाएगा । विकास कार्यों की सूची में कृषि निर्माण, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और मुख्य मार्गों का सुदृढ़ीकरण शामिल है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने की अपील*
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने इस आयोजन को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

उन्होंने गुंडरदेही विधानसभा के समस्त नागरिकों, माताओं-बहनों और युवा साथियों से विशेष अपील करते हुए कहा “माननीय मुख्यमंत्री जी हमारे नगर में करोड़ों की सौगात लेकर आ रहे हैं। यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। मेरा आप सभी से विनम्र आग्रह है कि कल भारी से भारी संख्या में बाजार स्थल पहुँचकर इस गरिमामयी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।”

इन प्रमुख कार्यों का होगा श्रीगणेश:
* ओवरब्रिज कृषि निर्माण कार्य: ₹54 करोड़
* व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण: ₹1.17 करोड़
* मुख्य मार्ग (मेन रोड) से फुटपाथ निर्माण: ₹52 लाख
* अधोसंरचना एवं अन्य विकास कार्य: ₹3.35 करोड़
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के सांसद,पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक और जिला भाजपा के अध्यक्ष,पदाधिकारीगण अन्य जनप्रतिनिधि, उपाध्यक्ष विजय सोनकर एवं समस्त पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!