PATRIKA24x7

पी.एन.बी कृषक प्रशिक्षण केंद्र लाभांडी रायपुर में अयोजित कराया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

पी.एन.बी कृषक प्रशिक्षण केंद्र लाभांडी रायपुर तुषार सरोते निदेशक के द्वारा स्वामी विवेकानंद विद्यालय अर्जुंदा के छात्राओं और किशोरी बालिकाओं को व्यवसायिक पाठ्यक्रम शिक्षण प्रशिक्षण के तहत दो दिवसीय” केक मेकिंग प्रशिक्षण। “का कार्यक्रम, दिनांक:- 10 एवं 11 जनवरी 2026 को स्थान:- पी.एन.बी कृषक प्रशिक्षण केंद्र लाभांडी रायपुर में अयोजित कराया गया जिसमें छात्राओं और किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार मूलक बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया इस कार्यक्रम के मुख्य मास्टर ट्रेनर मोनिका साहू सहायक ट्रेनर दामिनी साहू, वैभवी वासनिक के द्वारा छात्राओं को केक बनाने कि विधि एवम आवश्यक सामग्री केक बनाने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया।

साथ ही बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया, जिसमें माता कौशल्या धाम मंदिर चंदखुरी राम जानकी मंदिर वीआईपी चौक रायपुर मरीन ड्राइव एवं राधा कृष्ण इस्कॉन मंदिर टाटीबंध का भ्रमण दर्शन कराया गया साथ ही आरती स्व सहायता समूह अरमरीकला द्वारा निर्मित रिफ्रेश सेनेटरी पैड के बारे में छात्राओं को स्वच्छता माहवारी (मासिक धर्म) जन जागरूकता के बारे में जानकारी चंद्रहास साहू एवं महेश्वरी साहू मास्टर ट्रेनर के द्वारा जानकारी दिया गया।

जिसमें छात्राओं और किशोरी बालिकाओं को संदेश”कपड़ा से नाता तोड़ो और सेनेटरी पैड से नाता जोड़ो” नारा से जागरूक किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रहास साहू युवा सामाजिक कार्यकर्ता बालोद विवेकानंद विद्यालय के प्राचार्य दुलेश्वर डडसेना हुपेन्द्र देवांगन महेश्वरी साहू कीर्तिमा ठाकुर धनंजय साहू ममता साहू एवं अन्य शिक्षिकाएं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!