PATRIKA24x7

गुंडरदेही वार्ड क्रमांक 12 में ₹9.68 लाख की लागत से बनेगा सीसी रोड, अध्यक्ष प्रमोद जैन ने किया भूमिपूजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

नगर पंचायत गुंडरदेही के विकास कार्यों को गति देते हुए आज वार्ड क्रमांक 12 में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। तालाब के नीचे स्थित इस मार्ग पर 9 लाख 68 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता है। लंबे समय से इस क्षेत्र में पक्की सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भूमिपूजन के इस विशेष अवसर पर मुख्य से पार्षद सलीम खान,मजीद खान, ठाकरे,मयंक अग्रवाल,जुनैद गोरी इसके साथ ही बड़ी संख्या में वार्ड वासी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सड़क निर्माण की शुरुआत होने पर हर्ष व्यक्त किया और नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया। सीसी रोड बन जाने से वार्ड के लोगों को कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!