Skip to main content

PATRIKA24x7

धान खरीदी केन्द्र डौण्डी में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी अब तक 1266 किसानों के द्वारा 53 हजार 114 क्विंटल से अधिक धान की बिक्री की गई।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। धान खरीदी केन्द्र डौण्डी में 1266 किसानों के द्वारा अब तक 13 करोड़ 58 लाख 33 हजार रूपये से अधिक की राशि के 53 हजार 144 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री कर ली गई है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक धान बिक्री हेतु शेष रह गए किसानों का शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है।

नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के अंतर्गत शामिल गांवों के 907 किसानों के द्वारा 315.48 हेक्टेयर का रकबा समर्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्र डौण्डी में धान बिक्री हेतु शेष रह गए शत प्रतिशत कृषकों के धान की खरीदी के अलावा अवैध धान की रोकथाम हेतु भी पुख्ता व्यवस्था क गई है। राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा धान खरीदी के कार्य की सतत माॅनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!