PATRIKA24x7

थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी दीपक सिंह गिरफ्तार*

 

परस साहू

गुण्डरदेही।

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप से शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 12.11.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिरहसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोढ़ी गौठान के पास 01 व्यक्ति ई-रिक्शा वाहन में शराब रखा है तथा कही जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा ई-रिक्शा वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दीपक सिंह निवासी मंदिरहसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दीपक सिंह के ई-रिक्शा वान की तलाशी लेने पर ई-रिक्शा में शराब रखा होना पाया गया।

शराब रखनेे के संबंध में दीपक सिंह से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 90 पौवा देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 736/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – दीपक सिंह पिता प्रमोद उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम गोढी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!