लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
आरोपी नारायण बंजारे उर्फ मुकरी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात व घटना में प्रयुक्त मो.सा. होण्डा साईन जप्त
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक जिला बालोद योगेश पटेल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधीकारी बोनीफांस एक्का अनुविभाग बालोद के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक घटना 25.12.25 को अपने खेत तरफ जा रही थी तो एक व्यक्ति मोटर सायकल से आकर उसे तुम्हारा मायका कहां है और तुम्हारा मां का मामा गांव कहा है कहने पर प्रार्थीया द्वारा अपने मां के मामा गांव की जानकारी देने पर मैं तुम्हारा नाना लगूंगा कहते हुए अपनी झांसा में लेकर दूर का रिश्तेदार बताकर प्रार्थिया को विश्वास में लेकर उसके घर अंदर आकर उसके बेड रूम में रेखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम को चोरी कर ले गया हैं। कि रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 194/25 थारा 305, 331(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में माल मुलजिम का पतासाजी करने हेतु गठित टीम कर प्रकरण के अज्ञात आरोपी के पता तलाश दौरान संदेही आरोपी नारायण बंजारे उर्फ मुकरी, को पकड़कर थाना देवरी लाया गया गवाहों के समक्ष पुछताछ कर कथन लिया गया संदेही आरोपी नारायण बंजारे उर्फ मुकरी द्वारा दिनांक घटना समय को प्रार्थीया को उसके दूर का रिश्तेदार बताकर उसके कमरा अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात को चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये हुये मशरूका को मो.सा. होण्डा एसपी साईन क्रमांक सीजी 08 ए.एस. 7874 के सीट के नीचे रखना बताने पर मो.सा. होण्डा एसपी साईन क्रमांक सीजी 08 ए.एस. 7874 व सोने चांदी के जेवरात एक जोडी सोने का टाप्स, एक जोडी सोने का एयर रिंग, एक नग सोने का मंगल सूत्र, 06 नग गोल दाना, दो नग सोने का मराठी लॉकेट, 04 नग गोल दाना, दो जोडी चांदी की पायल, एक जोडी चांदी का बचकानी पायल, एक नग चांदी का करधन पुरानी इस्तमाली जुमला किमती 1,50,500/-रू. को जप्ती की गई है। पूर्व में भी आरोपी नारायण बंजारे उर्फ मुकरी के विरूद्ध थाना अर्जुन्दा, रनचिराई, गुण्डरदेही, सनौद, बालोद क्षेत्र में भी चोरी व धोखाधड़ी जैसे प्रकरण दर्ज जिसे आज दिनांक 19.01.26 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, प्रधान आरक्षक प्रेमसागर कवंर, आर. दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल, शशी साहू की सराहनीय भुमिका रहा।
आरोपीः- नारायण बंजारे उर्फ मुकरी पिता स्व. देवनंदन बंजारे उम्र 57 साल, निवासी दानीटोला, सतनामीपारा, वार्ड नं. 16 धमतरी, थाना व जिला धमतरी
जप्तीः- पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी के जेवरात जुमला कीमती 1,50,500/- रूपया, चोरी करने में आने जाने में उपयोग में लाए गए मो.सा. होण्डा एसपी साईन क्रमांक सीजी 08 ए.एस. 7874 पुरानी इस्तेमानी कीमती 60,000/-

