PATRIKA24x7

भव्य एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित की जाए गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन: कलेक्टर मिश्रा समय-सीमा की बैठक में आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने 26 जनवरी 2026 को स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राष्ट्रीय पर्व के आयोजन के गरिमा के अनुरूप भव्य एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, अतिथियों, शहीद परिवारों, गणमान्य जनों एवं मीडिया कर्मियों के लिए आमंत्रण पत्र वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा, पेयजल एवं परेड सलामी सहित आयोजन से जुड़े सभी व्यवस्थाओं की बारी-बारी से समीक्षा की।

उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आयोजनों की समीक्षा करते हुए आयोजन के दौरान देश भक्तिपूर्ण एवं गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!