PATRIKA24x7

भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह: सीईओ चंद्रवंशी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँचकर आयोजन के तैयारियों का किया अवलोकन।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ चंद्रवंशी ने आज कार्यक्रम स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँचकर वहाँ चल रहे आयोजन के तैयारियों का अवलोकन किया। चंद्रवंशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आयोजन के तैयारियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां भी ली। उन्होंने अधिकारियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्धारित समयावधि में सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों से मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों का निर्माण, पुरस्कार वितरण, परेड व्यवस्था, साउंड सर्विस सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा, एसडीएम नूतन कंवर सहित डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!