PATRIKA24x7

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास हुआ सम्पन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!