PATRIKA24x7

राज्य वीरता पुरस्कार से हेमाद्री चौधरी पिताजी पूर्णानंद चौधरी को सम्मानित किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

विगत दिनांक 02.10.2025 को हमारे परिक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटिया तहसील अर्जुन्दा जिला बालोद के तालाब में माता रानी विसर्जन एवं दशहरा महोत्सव के दौरान शाम के समय ईशान यादव उम्र लगभग 06 वर्ष खेलते खेलते लगभग 07 फीट गहरे पानी में डूबने लगा।

यह देखकर हेमाद्री चौधरी ने साहस सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए तालाब में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई इस सूझबूझ एवं बहादुर पूर्ण कार्य के लिए राज्यपाल रमन डेक द्वारा नई दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के दिन *राज्य वीरता पुरस्कार से हेमाद्री चौधरी पिताजी पूर्णानंद चौधरी* को सम्मानित किया गया।

इस वीरता एवं राज्य पुरस्कार सम्मानित हिमाद्री चौधरी को परिक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल अध्यक्ष दानेश्वर प्रसाद साहू एवं उनकी पूरी टीम निजी निवास मटिया में जाकर मस्तक अभिषेक चंदन वन्द करके साल श्रीफल भेंट परिक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल की टीम की तरफ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर परिक्षेत्रीय साहू समाज कांदूल के सचिव टोमन सिंह सोनबोइर , संगठन सचिव नरोत्तम साहू, कोषाध्यक्ष डिलेश्वर साहू, ग्राम इकाई अध्यक्ष वेंकटरमन चौधरी जिला प्रतिनिधि के रूप में हरिशंकर साहू तहसील साहू संघ अर्जुंदा संगठन सचिव विनय साहू परिक्षेत्रीय क़ुरदी के अध्यक्ष कमल किशोर साहू उपध्यक्ष तेजराम साहू हेमाद्री चौधरी के पिता पूर्णानंद चौधरी काशीराम साहू लीलाधार एवं उनके माता वह उनकी पूरी परिवार अन्य ग्रमीण पदाधिकारी गण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!