PATRIKA24x7

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज बालोद जिले ने नशामुक्ति की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में नशामुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए, यहाँ मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों ने नशामुक्त भारत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष और डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, उप संचालक समाज कल्याण अजय गेडाम सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!