Skip to main content

PATRIKA24x7

तेज रफ्तार ने फिर ले ली एक युवक की जान,, कार व मोटरसाइकिल आपस में टकराए, मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर मौत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

ब्लाक के ग्राम चिचबोड़ में दोपहर 12 बजे कार और मोटरसायकल में जबरदस्त भिडंत हो गई।

घटना मोटरसायकल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का नाम मोहित यादव पिता उदय राम यादव उम्र 20 वर्ष पता रामसागर पारा गुण्डरदेही का बताया गया।

जो ग्राम बेलोदी में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर जा रहा था।

इसी दरमियान ग्राम चिचबोड़ से पहले अँधा मोड़ होने के कारन और दोनों वाहनों की स्पीड जयादा होने से आमने सामने भिडंत हो गई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया की युवक घर का एकलौता बेटा था घटना के बाद से पुरे गाँव में मातम छा गया। इधर चिचबोड़ ग्रामीणों ने बताया की वह मोड़ पर लगातार इसी प्रकार की घटनाए होती रहती है। उन्होंने स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन घटना होने को कारण बताया और स्पीड ब्रेकर कि मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!