Skip to main content

PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कर आधार शीला रखी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क*

*रिसाली के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी*…

रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने ₹2 करोड़ 17 लाख 88 हजार रूपए से होने वाली सड़क मरम्मत कार्य के लिए आमजनों को श्रेय देते बधाई दी। वे चार अलग-अलग वार्डों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।और विधिवत् पूजा अर्चना कर विकास कार्यों की आधार शीला रखी।

*इन सड़क का मरम्मत कार्य होगा* ….
वार्ड 01 तालपुरी ब्लाक ए में लोटस 352 से 363 व 371 से 378 तक 41.12 लाख रूपए से सड़क मरम्मत किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 17 में शीतला तालाब से लालता प्रसाद घर व लालता प्रसाद घर से पम्प हाऊस तक क्रमश: 45.06 व 42.12 लाख, वार्ड 27 मैत्रीनगर कान्हा जी घर से फैंसी स्टोर से व मैदान से डेंटल क्लीनिक तक 40.95 लाख, वार्ड 31 में हिंद नगर शिवा जी चैक से सुरेन्द्र देवांगन घर तक, नंद किशोर घर लक्ष्मी नगर चैक तक 48.63 लाख से सड़क मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “मैं हमेशा जनहित के कार्यों को पूर्ण कराने प्राथमिकता देता हूँ। वर्तमान में शहर के खराब सड़कों को सूचिबद्ध कर शासन स्तर पर कार्य को स्वीकृत कराया है। इसी का परिणाम है कि मैं भूमिपूजन के बहाने क्षेत्रवासियों से रूबरू हो रहा हूँ। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के नागरिकों को साफ सुथरी सड़क मिलेगी। आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान विधायक ललित ने आम नागरिकों से चर्चा भी की।”

आगे चंद्राकर ने कहा, “हमारी विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने निरंतर जनहित से जुड़े कार्य किए हैं। अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमने मोदी जी की गारंटी के प्रमुख वादों को पूर्ण कर लिया है और हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ावा दिया जाए।

हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिलें और वे अपने जीवन को सम्मान के साथ जी सकें। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। मैं अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे हमारे साथ जुड़ें और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुपम साहू मंडल अध्यक्ष रिसाली, राकेश राजू जंघेल मंडल अध्यक्ष मरोदा–पुरैना, शैलेन्द्र शेंडे जिला मंत्री, अनिल देशमुख प्रभारी महापौर, केशव कुमार बंछोर सभापति नगर पालिक निगम रिसाली, शैलेन्द्र साहू नेता प्रतिपक्ष, जहीर अब्बास प्रभारी लोक निर्माण विभाग, पार्षद सविता धवस विधि यादव मनीष यादव ममता सिन्हा सुनंदा दीपक पप्पू चंद्राकर,सरिता देवांगन, शत्रुधन धनकर, ईश्वरी साहू धर्मेन्द्र भगत नमिता गोयल ,सनीर साहू , पूनमचंद सपहा, संध्या वर्मा, अनुपम गोस्वामी, राजकुमारी करण कनोजिया, मुकेश मनोज श्रीवास्तव, सुधीर निखाले , राजू राम मोहन टूटी रविदास मानिकपुरी संतोष कुशवाहा विधा देवी, माला सिंह दिलीप सोनी , विकास कुल श्रेष्ठ,जयशवंत सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!