PATRIKA24x7

5 से 12 नवम्बर तक नेशनल कूड़ो चैंपियनशिप नेशनल फेडरेसन कप एवं अक्षय इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन सूरत के पंडित दिन दयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है।

परस साहू

गुण्डरदेही।

15वी नेशनल कूड़ो स्पर्धा दिनांक 5 नवंबर से 6 नवंबर ज्योति चक्रधारी कस्या पदक, 5वी राष्ट्रीय कूड़ो स्पर्धा फेडरेसन कप 7 से 9 नवंबर रवीना साहू सिल्वर पदक, यश्विनी मंडावी कस्या पदक,तुलेश्वरी साहू कस्या पदक,16वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूड़ो स्पर्धा 10 से 12 नवंबर, रवीना साहू सिल्वर पदक, ज्योति चक्रधारी कस्या पदक एवं प्रज्ञा साहू, भारती देशमुख, मीनाक्षी साहू, विभा गावड़े ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 5 से 12 नवम्बर तक नेशनल कूड़ो चैंपियनशिप नेशनल फेडरेसन कप एवं अक्षय इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन सूरत के पंडित दिन दयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है।

जिसमे बालोद जिले के खिलाड़ियों ने 06 पदक जीत कर इतिहास रच दिया है जिसमें 2 सिल्वर पदक, 5 कस्या पदक शामिल है।सभी खिलाड़ियों को बालोद जिला के अध्यक्ष रवीना साहू, सचिव तनुज यादव, कोषाध्यक्ष केशव मंडावी, सहसचिव भारती देशमुख,उपाध्यक्ष विभा गावड़े एवं जिला खेल अधिकारी पूजा बंशल एवं युवा कल्याण बालोद ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने हेतु खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया एवं उज्जल भविष्य की कामना किए एवं जानकारी देते हुए बताए यह खेल भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त खेल है जिसमें खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और शासन से लाभ भी मिलेगा।

बालोद जिले के टीम कोच रवीना साहू जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले से खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य और हर संभव प्रयास खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है निश्चित रूप से आने वाले समय में खिलाड़ियों का भविष्य सुनहरा होगा क्षेत्र के विधायक कुंवर निषाद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी साथ ही सिनियर मास्टर उपेंद्र प्रधान , जिला प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू जिला पंचायत सोना देवी ,पुष्पेंद्र चंद्राकर , शिक्षक सरजू साहू , तेजराम साहू , सरपंच खिलेन्द्र साहू आदि ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!