Skip to main content

PATRIKA24x7

गोदना आर्ट महिलाओं को मिला गोदना हस्त शिल्प विकास बोर्ड का प्रशिक्षण,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही/ ग्राम पंचायत चिरपोटी में छ. ग. शासन हस्त शिल्प विकास बोर्ड का प्रशिक्षण महिलाओं को तीन माह की गोदना हस्त शिल्प प्रशिक्षण दिया गया समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी थे अध्यक्षता ग्राम सरपंच पूजा चंद्राकर ने किया विशेष अतिथि हस्त शिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक सी एस केहरि, जन कल्याण समिति के सचिव घना राम साहू, उप सरपंच सुरेश निषाद, पूर्व सरपंच महेश्वरी चंद्राकर थे, थानसिंह मंडावी ने कहा कि छ. ग. शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए महिलाओं को गोदना आर्ट की प्रशिक्षण तीन माह तक दिया गया

प्रशिक्षण के दौरान मानदेय के रूप में प्रतिदिन पचास रुपए दिए गए एवं साथ में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया हाथों से या सरल औजारों की मदद से बनाई जाने वाली कलात्मक वस्तुओं को हस्त शिल्प कहते है, ये वस्तुओं उपयोग होने के साथ साथ सजावट के काम भी आते हैं, सरपंच पूजा चंद्राकर ने कहा कि यह प्रशिक्षण छ. ग. सरकार की महत्वपूर्ण योजना है हस्त शिल्प विकास बोर्ड एक सरकारी संस्था है जो हस्त शिल्पों के विकास और प्रचार प्रसार के लिए काम करती है ,प्रशिक्षण अधिकारी ऋषि अगरिया ने बताया कि प्रशिक्षण में बेड शीड,साड़ी, पिलो कवर, स्कार्फ एवं घर के दिवालो में कशीदाकारी का प्रशिक्षण दिया गया,

हस्त शिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक सी. एस. केहरी ने बताया कि शिल्पकारों को विपणन सुविधाएं प्रदान करना एवं बोर्ड ने भारत भर में और छ. ग. राज्य में,, शबारी के ब्रांड,, नाम से एंपोरियम स्थापित किया गया है, यह प्रशिक्षण बोर्ड के प्रबंधक केहरी एवं जन कल्याण समिति के सचिव घनाराम साहू के मार्ग दर्शन में संचालित हुआ, इस अवसर पर बोर्ड के कर्मचारी शरद साहू, नितेश तराने, मनोज मंडावी के अलावा प्रशिक्षणार्थी दीप्ति साहू, राखी साहू, हर्षा साहू, रेणुका साहू, लिता साहू, मनीषा देवदास, इंदु निषाद, अर्चना जोशी, गोमती साहू, भावना साहू, उर्वशी कोसरे, तृप्ति चौहान, सावित्री साहू, मधु साहू, दुलेश्ववरी साहू, रामप्यारी साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!