गुण्डरदेही।
जिला अधिवक्ता संघ बालोद (छ.ग) में दिनांक 07.02.2026 दिन शनिवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला संरक्षक संतोष पारख, अध्यक्ष सुनील सोनी, उपाध्यक्ष भेषकुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष संगीता बाला शर्मा, सचिव अनिल योगी, सहसचिव सुनील नंदी जी. कोषाध्यक्ष कैलाश सिन्हा, सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव खगेश्वर नंद ग्रंथपाल मो. रियाजुद्दीन कुरैशी एवं नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी सदस्य में डेविड साहू, जितेन्द्र साहू ललेश्वर चकघर अनिश वाघमारे आशुतोष आनंद सोनी व महिला सदस्य नर्मदा निषाद का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान संघ के 35 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओ का साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मान किया गया। इस गौरव सम्मान में शामिल हुए अधिवक्ता मुख्य रूप से देवेन्द्र साहू बालमुकुद अग्रवाल मो. रियाजुद्दीन कुरैशी यशवंत जैन अधिवक्ता बालोद (छ.ग), अरविंदर कौर संघु पवन गोयल अधिवक्ता दल्लीराजहरा जिला बालोद (छ.ग) इन्होने अपने लंबे सेवा काल में न्याय व्यवस्था, अधिवक्ता सम्मान एवं विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
शपथ ग्रहण एवं गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बादशाह प्रसाद सिंग सदस्य छ.ग. राज्य विधि परिषद बिलासपुर, अध्यक्षता श्यामलाल नवरत्न जिला एवं सत्र न्यायाधीशः जिला बालोद (छ.ग) विशेष अतिथि योगेश पारीक न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय वालोद (छ.ग.), शत्रुघन सिंग साहू सदस्य क.ग. राज्य विधिज्ञ परिषद् बिलासपुर, विराट वर्मा सदस्य छ.ग. राज्य विधिज्ञ परिषद् बिलासपुर, उत्तम चंदेल सदस्य छ.ग. राज्य विधिज्ञ परिषद् बिलासपुर, समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्टि अतिथियो की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिन्होने अधिवक्ताओ के न्यायिक सेवा में योगदान की सराहना की। इसी कार्यक्रम में अतिथियो ने अपने उद्बोधन में न्यायव्यवस्था में अधिवक्ताओ की भूमिका को समान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस कार्यक्रम का आभार भेष साहू के द्वारा किया गया।

