PATRIKA24x7

आपार जनसैलाब अरमरी कला कृष्ण की भक्ति में डूबा रहा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

ग्राम अरमरीकला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 1 से 7 फरवरी तक किया गया आयोजन करता भागवत प्रचार समिति समस्त ग्राम वासिय रही उक्त आयोजन जिस भव्यता और दिव्यता के सम्पन्न हुआ

जिसकी कल्पना नही रहा और आपर जन सैलाब की उपस्तिथि ग्राम सहित पूरे जिले भर से नही अपितु विभिन्न प्रान्तों मध्यप्रदेश से भक्तों का जमावड़ा पूरे सात दिन तक लगी रही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक पुर्व विधायकों का भी आगमन यहाँ तक पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त आदरणीय जनो की उपस्थिति रही आयोजन कर्ताओ *नरेश साहू ने बताया कि भक्तो की अपार जन समूह यह बतलाती है कि आचार्य जी के श्रीमुख से कथा श्रवण करना उनकी बताने की शैली निश्चित ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में एक सुखद वातावरण निर्मित करेगी एवं आने वाली पीढ़ी को भागवत भक्ति से जोड़ने हेतु सेतु की काम करेगी*

सरपंच घनेद्र साहू ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे दिन भंडारे की व्यवस्था रही लोग बस से ट्रेक्टर से पिकअप से आते रहे पंडाल हर दिन बढ़ाना पड़ रहा था बालोद जिला का ग्राम स्तर में इतना भीड़ वाला आयोजन ये पहला वाला है बालोद जिला के अंतिम सीमा होने के कारण पाटण ब्लॉक कुरूद ब्लॉक, धमतरी ब्लॉक से भी भक्त लोग पहुंचे हुए थे।

आयोजन को सफल बनाने हेतु गांव की समस्त जनमानस की सहयोग तन मन धन पूर्वक रही भागवत प्रचार समिति के अध्यक्ष जीवराज गंगबेर ने सफल आयोजन के लिए समस्त भक्तो दानदाताओ जनप्रतिनिधियों आगन्तुक मेहमानों एवं समस्त ग्राम वासियों के आभार व्यक्त किया।

भीड़ इतना था कि बाहर से कोई गिरोह भी आया था कई महिलाओं के गले के जेवरात भी चोरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!