PATRIKA24x7

जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम मनकी के मानस गान प्रतियोगिता सम्मेलन में की शिरकत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद :-* क्षेत्र के आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला में ग्राम मनकी (साल्हे) में आयोजित मानस गान सम्मेलन ने जनमानस को राममय कर दिया। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद के जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुई। भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और वर्तमान सुशासन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इस संपूर्ण जगत के नियंता हैं।

उनकी कृपा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज प्रदेश और देश में जो सुशासन की सरकार चल रही है, वह वास्तव में प्रभु श्री राम के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है। राम राज्य की परिकल्पना को साकार करना ही वर्तमान नेतृत्व का मुख्य ध्येय है। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि भारत के खोए हुए गौरव की पुनर्स्थापना है। इस ऐतिहासिक घटना से पूरे विश्व में सनातन की शक्ति बढ़ी है और हर हिंदू का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। ग्राम मनकी में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न मंडलियों ने रामायण की चौपाइयों के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहाई।

अतिथियों ने मानस के मर्मज्ञों का सम्मान किया और युवाओं से अपील की कि वे रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। अतिथियों के आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभा रामलाल नायक सभापति जिला पंचायत बालोद,प्रेमलाल यादव सरपंच, दयाराम पाटिल अध्यक्ष आयोजक समिति, रामनाथ घरेन्द्र उपसरपंच, मनीषा ठाकुर पंच, टिकेश्वर साहू पंच, त्रिलोका साहू पंच, कुन्ती बाई साहू पंच, उवस राम साहू, गोरेलाल साहू, गौतम रंगारे उद्घोषक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!