PATRIKA24x7

02 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी करण वर्मा गिरफ्तार।

परस साहू

गुण्डरदेही।

* थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा स्थित सुलभ पास गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगे हाथ।*

* आरोपी के कब्जे से कुल 02 किलो 608 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25,000/-रुपए।

* आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 718/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.11.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा स्थित सुलभ पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम करण वर्मा निवासी सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकेे पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 608 ग्राम गांजा कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 718/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी – करण वर्मा पिता राजेश वर्मा उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 48 सुभाष नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक विनय बघेल थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, दिलीप जांगडे तथा थाना तेलीबांधा से उपनिरीक्षक एच.आर. यदु की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!