गुण्डरदेही।
हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत ु हरदेल के मार्गदर्शन में लगातार 154 वें सप्ताह में सेल हाफ मैराथन के अवसर पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में धावक प्रतिभागियों को पानी, ग्लुकोज़ पानी वितरण कर मैराथन के प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।
इसके पश्चात स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा शिव हनुमान मंदिर सेक्टर 07, सेक्टर 10 ए मार्केट दुर्गा शिव मंदिर, कपीश्वर धाम में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आसपास उगे कंटीली झाड़ियों तथा खरपतवार की साफ सफाई की गई। मंदिर परिसर के आसपास झिल्ली, गुटखा पाउच, सूखे पत्ते को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप कर आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि अपने जीवन काल में स्वच्छता को सभी लोगों को अपनाना चाहिए क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल।
आजीवन सदस्य सुधीर गढ़ेवाल ने कहा कि समिति स्वयं स्वच्छता का पालन कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें। जागो और जगाओ , स्वच्छता अपनाओ।
इस अभियान में संयुक्त रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र साहू, चितरंजन दुर्गा देशमुख, रामगोपाल साहू, भानु सिंह साहू, महेंद्र यादव, कार्तिक राम चंद्राकर, सुधीर गढ़ेवाल, भागीरथी सिन्हा,दाऊलाल बघेल, बीएमएस महासचिव चिन्ना केशवलु, संतोष, संजय साकुरे, राजीव सिंह, घनश्याम साहू, प्रदीप पाल,बाबा पांडेय एवं आसपास के लोग शामिल हुए।

