PATRIKA24x7

ओरमा में, मानस गान एवं लोक कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ में पहुंचे,,, यज्ञ दत्त शर्मा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद। समस्त ग्राम वासी ओरमा द्वारा दो दिवसीय मानसगान सम्मेलन व लोककला महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ छग राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत शर्मा के मुख्य अतिथि व ग्राम पंचायत के ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विशेष स्थिति के रूप में मायाराम पंत, पूरण लाल माली,उत्तम हिरवानी,छगन लाल यादव,अनूप साहू,प्यारेलाल केसरिया,धन्नू लाल सहित अन्य शामिल रहे।

अतिथियों द्वारा सम्मेलन का शुभारंभ भगवान राम की पूजा अर्चना कर किया गया। दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन में बालोद जिले सहित अन्य जिले के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि छग राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत शर्मा ने भगवान राम के बारे में व्याख्यान दिया।उन्होंने मानसगान सम्मेलन आयोजित करने पर ग्राम ओरमा के ग्राम वासियों सहित सरपंच को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!