PATRIKA24x7

कलेक्टर ने शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा निष्प्रयोज्य सामाग्रियों को तत्काल नीलाम करने के दिए निर्देश।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूवार 12 फरवरी को शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मिश्रा ने महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य को निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी हेतु शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य को महाविद्यालय परिसर को अनुकूलन शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!