लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
दिनांक 13/02/2026 को ग्राम पंचायत ओरमा (मेढ़की) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य इंदरचंद राकेचा उपस्थित होकर लोगों को उपभोक्ता के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया गया साथ ही उपस्थित जनमानस को उपभोक्ता शिकायत होने पर जिला उपभोक्ता आयोग में प्रकरण दाखिल करने व उसकी प्रक्रिया भी बताया गया साथ ही उपभोक्ता सुरक्षा का अधिकार, सूचित किये जाने का अधिकारी, चयन का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार, ई-फाईलिंग, ई-हियरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने को कहा गया।
अंत में कार्यक्रम का समापन मंजूलता परस साहू सरपंच द्वारा लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश के साथ किया गया।
पांच लाख तक का दावा निःशुल्क एवं पचास तक का दावा जिला उपभोक्ता आयोग में कर सकते है। बैंक, बीमा, अन्य प्रकार की सेवा में कमी के विरूद्ध मामला सुनवाई योग्य
उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ओरमा (मेढ़की) के देवदास, परमेश्वर, हेमन्त, संतोष साहू, तेजराम साहू, मानबाई, शशि साहू, नारायणी साहू एवं ग्रामवासी व जिला उपभोक्ता आयोग के कर्मचारी श्री राहुल आमाडार भी उपस्थित थे।

