PATRIKA24x7

मोदी की गारंटी के तहत व विष्णु देव साय के सुशासन वाली सरकार ने राज्य में 14 नवंबर से शुरू की धान खरीदी।

परस साहू

गुण्डरदेही।

जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 14नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की गई। सेवा सहकारी समिति पाररास पंजीयन क्रमांक 2022 में जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने पूजा अर्चना कर इसका विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा मोदी की गारंटी के तहत राज्य की विष्णु देव साय सरकार ने बोहनी के लिए जिले में 2842 किसानों को टोकन मिला,1.18 लाख किवंटल की होगी खरीदी, जिले में कुल 1 लाख 54 हजार 146 किसानों ने समर्थन मुल्य पर बेचने अपना पंजीयन कराया है ,इस वर्ष जिले के किसानों ने 1 लाख 64 हजार 131.21 रकबा में धान की फसल लगाई है, बालोद जिला बनने के बाद पहली बार इतिहास में 80 लाख किवंटल से अधिक की धान खरीदी की जाएगी।

इस खरीफ वर्ष में 2024-25 में 82 लाख 66 हजार 170 किवंटल खरीदी का लक्ष्य रखा है,जो बीते वर्ष की अपेक्षा साढ़े 7 लाख किवंटल ज्यादा है।
21 क्विंटल धान 3100 रुपए की दर पर खरीदी की घोषणा की गई थी, और उसे क्रियान्वित करने आज से धान खरीदी हो रही है, जो अभिनंदनीय है।

उन्होंने कहा धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी और धान खरीदी सुचारू रूप से होगी। इस दौरान केन्द्रीय सहकारी बैंक के पूर्व संचालक चंद्रीका देशमुख,पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति दुर्जन सिंह साहू, निगरानी समिति सदस्य सरपंच हिरौंदी साहू ,चंद्रशेखर साहू, रोहित सागर ,छगन साहू, दशरथ कलिहारी ,उत्तम साहू ,समिति प्रबंधक जगत राम साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रूपेश साहू, कर्मचारी भेष यादव ,छन्नू लाल साहू, समेत अनेकों किसान उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!