Skip to main content

PATRIKA24x7

शासकीय महाविद्यालय बालोद का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम पटेली मे 16 से 22 फरवरी तक आयोजित।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद का राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 16 से 22 फरवरी तक ग्राम पटेली तह. डौण्डी में नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर आयोजित किया गया है। जिसमें 50 समर्पित स्वयंसेवक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शिविर का उद्घाटन 16 फरवरी को शाम 4 बजे मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत पटेली बाबूलाल सिहारे ,ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं पंचायत बॉडी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जी.एन. खरे की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी एन खरे के कुशल नेतृत्व में चल रहे इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है।

शिविर के द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन प्रभात फेरी से हुई। रासेयो स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में घूमकर नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता नारे लगाए और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस प्रभात फेरी ने गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया तथा लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने व्यायाम और पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) सत्र आयोजित किया, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को बताया कि नियमित व्यायाम और अनुशासनपूर्ण जीवनशैली नशे से दूर रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस सत्र मे शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक मजबूती की भावना जगाई।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। नृत्य, गीत और नाटकों के माध्यम से दहेज प्रथा के दुष्परिणामों तथा नशा मुक्ति के महत्व को दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और नशा मुक्त समाज की ओर एक कदम बढ़ाने की प्रेरणा दी।
यह सात दिवसीय विशेष शिविर एनएसएस के आदर्शों को जीवंत कर रहा है तथा ग्राम सुंदरा में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो जी एन खरे ने कहा कि शिविर के शेष दिवसों में भी इसी उत्साह के साथ जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

इस शिविर से न केवल स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व विकास हो रहा है, बल्कि ग्रामीण समाज में नशा मुक्ति और सामाजिक सद्भावना का संदेश भी फैल रहा है। इस सात दिवस विशेष शिविर में मुख्य सलाहकार देवेंद्र साहू ,गजेंद्र ढीमर विशेष सलाहकार विश्वजीत बघेल ,डिलेश्वर देशमुख ,लक्ष साहू और शिविर नायक राम अवतार साहू , पदाधिकारी और स्वयंसेवको की सक्रिय भागीदारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!