लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निज निवास पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। मैं उन्हें संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना के साथ एम. आई. फिरोजी उपाध्यक्ष, शेख शकील अहमद उपाध्यक्ष, महेश जैन उपाध्यक्ष, सिंघारा सिंह सोढ़ी महामंत्री, विवेक जैन मंत्री, बबलू प्रसाद चौरे मंत्री, दिलराज सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष, तुषेन्द्र मेशराम कार्यालय मंत्री, समीम रिज़वी सह कार्यालय मंत्री एवं अनीश अहमद ख़ान सोशल मीडिया प्रभारी सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

