PATRIKA24x7

ग्राम हल्दी में गोंडवाना गोंड महासभा के वार्षिक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने की शिरकत, आदिवासी समाज संस्कृति को सराहा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद :-* बालोद जिले के ग्राम हल्दी में आयोजित गोंडवाना गोंड महासभा आदिवासी समाज के वार्षिक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजे के साथ अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी महानायकों की पूजा अर्चना कर हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और उनकी जीवनशैली की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपनी परंपराओं और प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। समाज को अपनी इस अनूठी विरासत को संजोकर रखना चाहिए और युवा पीढ़ी को इससे अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है। चंद्राकर ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का वादा किया।

*समाज ने दिया एकजुटता का संदेश*
वार्षिक कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों ने सामाजिक गतिविधियों और विकास कार्यों पर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने समाज में एकता और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए एक स्वर में कहा कि सामाजिक एकजुटता से ही विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, जितेश्वरी पडोटी अध्यक्ष छ: ग गोंडवाना महासभा महिला प्रकोष्ठ, बालिका मंडावी सरपंच, भगत बंजारे अध्यक्ष सतनामी समाज, भारती साहू सरपंच भटगांव, परशु राम सिन्हा अध्यक्ष सिन्हा समाज, धनेश्वर कतलाम अध्यक्ष गोंड समाज, सन्तोष यादव अध्यक्ष यादव समाज, डोमन कतलाम, कुंजेश्वर ठाकुर, भागवत मंडावी पूर्व सरपंच, हिमाचल साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!