PATRIKA24x7

प्रतिभा का जलवा: लक्ष साहू बने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय महाविद्यालय बालोद के प्रतिभावान छात्र लक्ष कुमार साहू ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष भारतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा विभिन्न स्तरों पर किया जाता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय परंपरा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय बालोद में भी यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में महाविद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लक्ष कुमार साहू ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

लक्ष साहू की इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। परीक्षा के संयोजक एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली राव, प्रो. जी. एन. खरे, डॉ. तुलाराम ठाकुर, प्रो. जे. आर. नायक, प्रो. आर. डी. साहू, अतिथि शिक्षक मिथलेश साहू, शोभा वैष्णव, रानू देशलहरे, देवेंद्र साहू, गजेन्द्र ढीमर, जागृति बारले तथा अन्य प्राध्यापकों एवं सहपाठियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष साहू भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर संस्था और समाज का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!