PATRIKA24x7

03 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी नरेन्द्र सिंह गिरफ्तार।

परस साहू

गुण्डरदेही।

* थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड बस स्टॉफ, राजातालाब के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।*

* आरोपी के कब्जे से 3.095 किलोग्राम गांजा एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,10,950/- रूपये।*

* आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 589/24 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 14.11.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड बस स्टाफ, राजातालाब के पास एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन की डिक्की में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति व वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र सिंह होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके एक्टिवा वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कुल 3.095 किलोग्राम गांजा एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन. जेड 0616 जुमला कीमती लगभग 1,10,950/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 589/2024 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी – नरेन्द्र सिंह पिता स्व. रामकृपाल सिंह उम्र 39 साल पता पैलानी ठाकुर टोला, थाना पैलानी, जिला बाध उ.प्र.। हाल पता संतोषी नगर, थाना टिकरापारा रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, आर. विजय पटेल, राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, संतोष सिन्हा, अभिषेक सिंह तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. जी.आर. नवरंग की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!