PATRIKA24x7

गुण्डरदेही में साहू समाज के भवन निर्माण हेतु पहल: पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

तहसील साहू समाज गुण्डरदेही के सामाजिक हितों और बुनियादी सुविधाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन से शिष्टाचार भेंट कर गुण्डरदेही में साहू समाज के भव्य भवन निर्माण के लिए अपनी मांग रखी।

*​उप मुख्यमंत्री अरुण साव से होगी चर्चा*
​बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि इस मांग को शासन स्तर पर मजबूती से रखने के लिए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर प्रस्थान करेगा। वहां माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर भवन निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उनसे सहयोग का आग्रह किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी इस विषय में हरसंभव मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस अवसर पर समाज के एकजुटता की झलक देखने को मिली। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मानसिंह सार्वा,​हेमंत साहू,​कल्याण साहू,​जे.आर. साहू,​संतोष साहू,किशन साहू,​दिलीप कुल्हारे,​भोजराज साहू,​राजेंद्र साहू,​ज्ञानेश्वर साहू,​इसके साथ ही समाज के अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी इस चर्चा का हिस्सा बने। समाज के लोगों का मानना है कि भवन निर्माण से सामाजिक गतिविधियों, कार्यक्रमों और सामूहिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!