PATRIKA24x7

शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर आनंद मेला ,सांस्कृतिक कार्यक्रम सजावट, गीत – कविता व भाषण कला ,चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं बैठक का एक साथ आयोजन किया गया।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*बच्चों के समग्र विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण।*

छात्र-छात्राओं के समग्र विकास का पर्याय उन्हें शारीरिक, भौतिक, भावनात्मक,सामाजिक और नैतिक रूप से विकसित करना है। बच्चों के विकास में माता-पिता और शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उक्त उद्गार बाल दिवस- आनंद मेला के अवसर पर शाला प्रबंध विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पार्षद कमलेश सोनी ने कहा।

शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर आनंद मेला ,सांस्कृतिक कार्यक्रम सजावट, गीत – कविता व भाषण कला ,चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं बैठक का एक साथ आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम का आगाज प्राचार्य दिनेश सुखदेवे ने दीप प्रज्वलित कर किया गया, प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुई कहा कि नई शिक्षा नीति में इस बात की व्यवस्था दी गई है की अध्ययन अध्यापन के साथ बच्चों के कौशल को विकसित करने के लिए ऐसे विविध आयोजन आज की आवश्यकता है।

शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष रोहिणी साहू ने मंच से छात्राओं को बाल दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शानदार आयोजन के लिए ₹2000 नगद राशि भेंट की तत्पश्चात मुख्यमंत्री स्कूल योजना अंतर्गत चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्य गण – वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पार्षद ज्योति शर्मा ,वाय के देशमुख, अरुणा पटेल, खिलेश्वरी कंवर,माला कल्पना जैन चमपेश्वरी पटेल, प्रीति साहू, लक्ष्मी देवांगन, पूजा जैन,राजाराव सहित स्टाफ के सभी सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतिम सोपान में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नामांकित अधिकारी बसंत बाघ की उपस्थिति में विद्यालय के भौतिक संसाधन एवं शैक्षणिक कार्य योजना पर विचार विमर्श उपरांत अनुमोदन किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम का प्रबंध निदेशन स्टाफ के सभी
सदस्यों द्वारा समन्वय के साथ किया गया और मंचीय संचालन अशरफ तिगाला सर एवं वर्षा यादव मैडम द्वारा एवं आभार प्रदर्शन रूपेश कश्यप द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एम. के. ठावरे, बी. आर. साहू, तीज कोठरिया ,बी. एन. योगी, साकेत वर्मा, रूपेश कश्यप, अनीता पद्माकर, प्रमिला रामटेके राजेंद्र वर्मा, डी .एन. तिवारी, सूर्यकांत सिंऩहा, अनूपा पांडेय, शैल देशमुख,लेखा साहू, लक्ष्मी कोशीमा, रेश्मि वर्मा, सरिता देशमुख रोशनी साहू, नंदा पटेल, मनीषा यादव,भावना साहू, हिरवानी सर ,दीपक मार्गीया सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!