PATRIKA24x7

मेंड़की तालाब में रोजगार गारंटी कार्य का तहसीलदार ने किया निरीक्षण,,, सरपंच ने मजदूरों को बताई केंद्र सरकार की योजना के बारे में,,,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

एक दिन के श्रमदान से तहसीलदार ने खुश हो गए और कहां,, ओरमा और मेंड़की के विकास के लिए आप लोगों की सहयोग जरूरी है।

ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू एवं पंचायत सचिव संतोष साहू के मार्गदर्शन में चल रहे रोजगार गारंटी कार्य को संचालन करने रोजगार सहायक नंदिनी सोनकर, मेट तेजराम साहू,मेट शशि प्रभा साहू, के निगरानी में ओरमा पंचायत के आश्रित ग्राम मेडकी में तालाब गहरीकरण कार्य में आज एक दिवसी मजदूरों के द्वारा श्रमदान किया गया,मेडकी रोजगार गारंटी कार्य स्थल में मजदूरों के द्वारा श्रमदान किया जहां पर बालोद तहसीलदार आशुतोष शर्मा, एवं पटवारी आशीष शर्मा सरपंच मंजूलता परस साहू ने,श्रमदान स्थल पर रोजगार गारंटीकार्य का निरीक्षण किया, जहां पर तहसीलदार ने मजदूरों से रूबरू हुए और बातचीत की मजदूरों ने रोजगार गारंटी कार्य को संतुष्टि पूर्वक कार्य करने की बात कही साथ में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण ग्राम पटेल होरीलाल गजपाल वरिष्ठ नागरिक हेमंत साहू, पंच संतोष साहू, रोशनी साहू चंचल साहू ललित ठाकुर, उपस्थित रहे ,

मुस्कुराते हुए तहसीलदार ने कहा आपके गांव राष्ट्रीय लेवल पर पहचान बन चुके हैं,,, चाहे वह गांव व्यवस्था के संबंधमें हो, या सरपंच के अच्छे कार्य करने के संबंध में हो,,,

तालाब एवं मुक्ति धाम, स्टेडियम मैदान,गौठान का निरीक्षण किया जहां पर ग्राम पंचायत द्वारा तालाब गहरीकरण कार्य का काफी तारीफ की,

रोजगार गारंटी कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश के बाद से पुराने कार्यों को पूरा करना ग्राम पंचायत पूरी जोर-जोर से लगे हुए हैं वहीं ग्रामीण भी बड़े लगन से ईमानदारी पूर्वक कार्य रोजगार गारंटी का कार्य कर रहे हैं आगामी अप्रैल के बाद से विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत कार्य के लिए भी प्रचार प्रसार जिला प्रशासन के निर्देश पर कर रहे हैं साथ में इस योजना के तहत मजदूरों को 125 दिन की रोजगार देने की गारंटी केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है, तत्पश्चात तहसीलदार एवं सरपंच ने मजदूरों के साथ कार्यस्थल पर शल्पाहार किया गया, जहां पर तहसीलदार ने अपने उद्बोधन में कहा आप लोग श्रमदान करके गांव और समाज को एक अच्छा संदेश दिया है निश्चित रूप से यह गांव में अच्छे लोग एवं अच्छे विचारधारा के लोग इस गांव में रहते हैं आप लोगों के सहयोग से के गांव और विकास की ओर आगे बढ़ेंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!