Skip to main content

PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नेवई प्राचीन बैकुंठधाम मंदिर में राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*रजक धोबी निर्मलकर समाज रिसाली परिक्षेत्र द्वारा राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा जी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया*

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महान संत का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन और कर्मों से समाज को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरुकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने _”स्वच्छता ही सच्ची पूजा”_ का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि संत गाडगे बाबा की स्वच्छता की प्रेरणा से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान का स्मरण हो गया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2014 को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और आज स्वच्छता जनआंदोलन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह संत गाडगे बाबा के विचारों का ही प्रभाव है कि देश में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरुकता आई है।

विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी माताओं-बहनों को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। देशभर में शौचालयों के निर्माण से उनकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू की गई हैं और सरकारी प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू की गई, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी पहलें शामिल हैं। आज सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों तक पहुँच रहा है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं।

*विधायक ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त कर नौकरी हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि सफल और संस्कारित जीवन जीने की आधारशिला है। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।*

आगे चंद्राकर ने कहा कल हमने किसान भाइयों के सम्मान किया। प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनाएं इसलिए होली के पूर्व यह राशि प्रदान किया गया है आपके खाते में राशि पहुंच गया है उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई है।

*इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज निर्मलकर विष्णु निर्मलकर जिला अध्यक्ष जीवन निर्मलकर, पोशू निर्मलकर कर डॉक्टर धर्मेंद्र निर्मलकर रूपा रजक अनीता निर्मलकर, मोहन निर्मलकर,मोहन रजक, प्रेम शंकर निर्मलकर,संयोजक राजेंद्र रजक, अध्यक्ष डॉक्टर प्रेमलाल निर्मलकर, चैतलाल निर्मलकर, उपेंद्र रिगरी, भगवान बुंदेला , राजेंद्र रजक जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल व समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!