PATRIKA24x7

संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने किया जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का किया पड़ताल।

संभाग आयुक्त दुर्ग एसएन राठौर ने आज जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों एवं कक्षों में पहुँचकर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया। इस मौके पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, एसडीएम नूतन कंवर, मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आरके श्रीमाली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान संभागायुक्त ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी एवं सामान्य रोगी कक्ष, नाक, कान एवं गला रोग विभाग, आपातकालीन कक्ष, पुरूष एवं महिला मेडिकल वार्ड आदि विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।

 राठौर ने नाक, कान एवं गला विभाग के ओपीडी में पहुँचकर मौके पर उपस्थित चिकित्सकों से मरीजों की जांच हेतु उपकरणों की समुचित उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। संभागायुक्त ने पुरूष मेडिकल वार्ड में पहुँचकर वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। राठौर ने पुरूष वार्ड में भर्ती मरीज निर्मल से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों को मरीजों का समुचित इलाज करने के अलावा उनके साथ मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने की भी समझाईश दी। संभागायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जिला चिकित्सालय परिसर में प्रतीक्षालय एवं कैंटिन निर्माण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!