PATRIKA24x7

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को जिले के प्रत्येक परियोजनाओं में किया जाएगा महतारी सम्मेलन का आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का किया जाएगा सम्मान।

राज्य शासन के निर्देशानुसार रविवार 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के प्रत्येक परियोजनाओं में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इसके अंतर्गत बालोद जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में वृहद महतारी सम्मेलन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय वृहद महतारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल रूप से शामिल होकर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के अलावा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं का एनीमिया जांच तथा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!